
पानी से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts related to water in Hindi):
पानी हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है किसी ने बहुत खूब कहा हैं “जल हैं तो कल हैं” जल के बिना हमारा जीवन बहुत मुश्किल है. आप यह भी कह सकते हैं जल ही जीवन है, जल से ही जीवन हैं, या जल में ही जीवन है
ऐसा कहने का तात्पर्य हैं? जल के अनेकों पर्यायवाची नाम है हम लोग पानी को कई नाम से पुकारते हैं जल, नीर, वारी, अंबु, सलिल इत्यादि पानी सबसे महत्वपूर्ण पदार्थों में से एक है, पानी सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि सभी जानवरों, पेड़ पौधों, तथा निर्जीव पदार्थों के लिए भी आवश्यक है. पानी के बगैर किसी भी प्राणी का जीवित रह पाना असंभव हैं।
पानी सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न उद्देश्य जैसे- स्नान करने, खाना पकाने, साफ सफाई, तथा कपड़े धोने के लिए उपयोग किए जाते हैं जिसके लिये पानी का होना बेहद आवश्यक है।
कुछ लोग जल ही जीवन है जानते हुए भी नासमझ बने हुए हैं और पानी का दुरुपयोग करते जा रहे हैं।
अगर पानी का दुरुपयोग ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले कुछ ही वर्षों में पानी की बहुत बड़ी समस्या आ सकती है हमारे आगे आने वाली पीढ़ियाँ को पानी नहीं मिलेगा और हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि परिस्थितियां कितना गंभीर और भयानक हो सकता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
Read More: 51 Amazing Facts About India in Hindi(भारत के बारे में रोचक तथ्य)
आज हम आपको पानी से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी(Important information related to water) देने वाले हैं जिसे पढ़कर आप पानी का अहमियत समझ पाएंगे साथ ही पानी से जुड़े रोचक तथ्य(Interesting facts about water in hindi) को जानकर आप हैरान हो जाएंगे तो चलिए पहले समझ लेते हैं पानी का महत्व(importance of water) हमारे जीवन में कितना है।
जल का महत्व समझने के लिए नीचे दिए गए लिस्ट को पढ़ें
पानी का महत्व(Importance of water in Hindi)
- पानी के बिना पृथ्वी पर कोई भी जीव जंतु या मनुष्य जीवित नहीं रह सकता हैं।
- जल के बिना कोई भी पेड़ पौधा विकसित नहीं हो सकता है।
- किसानों के लिए कृषि तथा फसलों के उत्पादन के लिए पानी का उपयोग किया जाता है।
- पानी से पनबिजली(Hydropower) उत्पन्न की जाती है जो कि मनुष्य के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी होता हैं।
- पानी का उपयोग बड़े-बड़े मशीनों को ठंडा रखने के लिए किया जाता हैं।
- वर्षा के रूप में पानी का बहुत बड़ा महत्व होता है, वर्षा होने से किसानों को बहुत लाभ मिलता है
- वर्षा होने से सभी पेड़ पौधे हरे भरे हो जाते हैं और उसे नया जीवन मिलता हैं।
- पानी का उपयोग केवल पीने के लिए नहीं बल्कि कपड़ा धोने, नहाने/स्नान करने, बर्तन धोने, खाना पकाने इत्यादि के रूप में किया जाता है।
- लोहा काटने तथा औजार बनाने के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है
अब तक आप पानी का महत्व को समझ चुके होंगे हालांकि पानी का महत्व अनेकों है इस पोस्ट में विस्तार से बताना संभव नहीं है
Read More: जानिए WhatsApp से जुड़े 25 अनसुनी बाते – WhatsApp Facts in Hindi
चलिए अब जान लेते हैं Interesting facts related to water in hindi (पानी/जल से जुड़े रोचक तथ्य) पानी के बारे में जानकारी हिंदी में नीचे से पढ़ना शुरू करें
पानी से जुड़े रोचक तथ्य(Interesting Facts Related To Water In Hindi)
- पाने की संरचना दो अणु के मिलने से बना है, जल के एक अणु में हाइड्रोजन(H) का 2 भाग और ऑक्सीजन(O) का 1 भाग (H2O) से मिलकर बनता हैं।
- हमारे शरीर के 70% भाग पानी ही से निर्मित होता हैं।
- मनुष्य का दिमाग 75% पानी से बना हुआ होता हैं।
- खून/रक्त में भी 83% पानी मिला हुआ होता है।
- हमारे दिल यानी फेफड़ा में भी 79% जल ही संयोजित हैं।
- हमारे शरीर में पानी की मात्रा सिर्फ दिमाग में ही नहीं बल्कि lungs, kidney, liver, joints, lymph, bones में भी होता हैं।
- मानव शरीर में अगर पानी की मात्रा 2% भी कम हो जाए तो डिहाईड्रेशन(dehydration) हो सकते हैं।
- शुद्ध पानी का तटस्थ पीएच मान 7 हैं जो न ही अम्लीय है ना ही छारीय हैं।
- पानी का रंग हल्का नीला होता है हालांकि खुली आंखों से हम देख नहीं सकते।
- कई बार आपको छोटे अक्षर की लिखाई पढ़ने या कोई समस्या सामने आ जाती है. तो हमारे शरीर की क्रियात्मक शक्ति थोड़ी देर के लिए ही सही शून्य हो जाती है ये सब हमारे शरीर में पानी की कमी या यूं कहे तो डाइजेशन से होती हैं।
- पीने के पानी हमारे शरीर में रक्त की वॉल्यूम को स्थिर(मेंटेन) रखने में सहायक होता है।
- रक्त में मौजूद पानी शरीर के विभिन्न अंगों तक पोषक तत्व पहुंचाने में मदद करता है और शरीर के गंदगी को बाहर निकालने में मुख्य सहायक होता है।
- पानी हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक होता हैं।
- पानी हमारे शरीर की त्वचा जैसे आँखें, मुंह और भी विभिन्न भागो में नमी बनाए रखते हैं।
- पानी हमारे शरीर में रासायनिक एवं पाचन क्रियाओं में सहायक एवं मुख्य भूमिका निभाती है।
- महिला के गर्भावस्था में पानी/जल मुख्य भूमिका निभाती है. गर्भवती स्त्री के गर्भाशय के अंदर विकसित हो रही भ्रूण की रक्षा करता हैं।
- महिलाओं की तुलना में औसतन पुरुषों के शरीर में पानी की मात्रा अधिक होता हैं।
- नौजवान व्यक्ति की तुलना में बुजुर्ग व्यक्ति के शरीर में पानी की मात्रा 50% तक की गिरावट आ जाती है
- एक स्वस्थ व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 3 गैलन(24 गिलास) पानी पी सकता हैं।
- पानी का ऑफरडोज (Overdose) आपके किडनी पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
- माने जाते हैं पृथ्वी के जन्म के कुछ ही काल के उपरांत पृथ्वी पर पानी का आगमन लगातार हो रही बर्फीले धूमकेतु और उल्का पिंडो की बारिश से हुई जिनके फलस्वरूप अनेकों सागरों और महासागरों का निर्माण हुआ।
- एक थियोरी के अनुसार हिम युग के पानी वस्तुत: चट्टानों और खाइयों में जमा रहा और बाद में उससे महासागर बने।
- पृथ्वी पर तीन चौथाई भाग में पानी है लेकिन पीने योग्य पानी केवल 1% ही हैं जो कि सरोवर, कुएं, झीलों और ताजा पानी नदी में ही मिलते हैं।
- पृथ्वी पर एक अरब 40 घन किलोमीटर में जल हैं जिसमें 97.05% समुद्र में हैं जो कि खड़ा पानी है पीने लायक नहीं है।
- चीन में करीब 70 करोड़ लोग गंदे पानी पीने पर मजबूर हैं
- गंदे और अशुद्ध पानी पीने से हर घंटे करीब 200 बच्चे मर जाते हैं
- साफ पानी बिजली का कुचालक होते हैं पानी में घुलने वाले तत्वों जैसे नमक इत्यादि के कारण पानी में करेंट प्रवाहित होती हैं।
- जीवित प्राणियों के मूत्र विधुत का सुचालक होते हैं क्योंकि मूत्र/पेशाब में नमक(एसिड) की मात्रा पाई जाती हैं।
- विश्व में करीब 1.5 अरब लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिलता हैं।
- अफ्रीका के अधिकतर लोग पीने, स्नान करने अथवा अन्य कामों के लिए शुद्ध पानी के लिए हर रोज 5 किलोमीटर से लेकर 30 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं।
- केवल बिहार राज्य में पीने योग्य पानी सबसे ज्यादा हैं क्योंकि वहां पानी का जल स्तर ऊपर हैं। यहां 20 से 30 फुट में ही जमीन से जमीन निकल आता है
- विश्व में 90% ताजा और स्वच्छ पानी अंटार्टिका में पाये जाता हैं।
- एक व्यक्ति बिना भोजन किये एक महीना तक अपना जीवन यापन कर सकते हैं लेकिन पानी के बिना सिर्फ़ एक सप्ताह ही जीवित रह सकते हैं।
- जिराफ ही एक ऐसा प्राणी है जो बिना पानी पिए लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं।
- हाथी एक ऐसा प्राणी है जो लगभग 5 किलोमीटर दूर से ही पानी का पता लगाने में सक्षम होते हैं।
- हमारे पृथ्वी पर कुछ ऐसे जीव भी मौजूद हैं जिसमें 95% तक पानी बड़ा हुआ होता है जिसमें जैली फिश एक मुख्य उदाहरण हैं।
- ठंडे पानी की अपेक्षा गरम पानी जल्दी बर्फ में परिवर्तित हो जाता है हालांकि यह क्यों होता है या अभी तक स्पष्ट नहीं है वैज्ञानिकों में भी इस बारे में मतभेद हैं।
- अगर किसी नल से 1 सेकंड में एक बूंद पानी गिरता है तो 1 साल में 11,000 लिटर पानी बेकार ही बर्बाद हो जाएगा।
- पानी का कोई एक्सपायरी डेट(expiry date) नहीं होता, पानी के बोतल में जो एक्सपायरी डेट लिखा हुआ होता है वह केवल बोतल के लिए होता है ना कि पानी के लिए।
- गंगा नदी का जल किसी भी बोतल में हजारों साल रखने के बाद भी खराब नहीं होता हैं।
- बर्फ पानी में इसलिए तैरता है क्योंकि पानी जम जाने के बाद, बर्फ की तुलना में हल्का हो जाते हैं और इसके जमने पर यह 9% तक फैल जाता है।
- पूरे घर के दो तिहाई पानी सिर्फ बाथरूम में इस्तेमाल होती है।
- ज्यादा पानी पीने से नुकसान हो सकता है और आपकी जान भी जा सकती है।
- इनमें सबसे ज्यादा रोचक तथ्य और हैरान करने की बात यह हैं कि “पानी के अंदर सबसे ज्यादा समय तक सांस रोकने का रिकॉर्ड 24 मिनट का हैं” और आपका नीचे कमेंट में बताएं
- हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य यह भी है कि 2013 में 2 Physicist ने पानी के अंदर ही Tie को बांधा था।
Read More: हैरान कर देने वाली दिल(Heart) से जुड़े रोचक तथ्य
चलते-चलते में आपको पानी से जुड़े कुछ जरूरी जानकारी देते चलते हैं जिससे आप अपने जीवन में स्वस्थ और पानी का सही से उपयोग करना जान सीखें।
पानी से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी
#1 पानी को कभी भी खड़े हो कर सेवन ना करें क्योंकि खड़े हो कर पानी पीने से पानी आपके घुटनों में पहुंच सकते हैं जिसके कारण आपने घुटनों में दर्द हो सकती हैं।
#2 सुबह जागने के बाद 2-3 गिलास शुद्ध पानी जरूरत पिये/सेवन करें जिससे पेट में उत्पन्न तेजाब नष्ट होगी याद रहे बिना कुल्ला किये पानी पिये।
#3 सुबह के समय गर्मी में normal पानी पिये ठंड में आप थोड़ा गर्म पानी पी सकते हैं।
#4 कुछ लोगों को ज्यादा ढंडा पानी पीना पसंद करते हैं जो कि बहुत गलत हैं।
#5 अगर आपको पानी का भरपूर फायदा लेना चाहते हैं तो आप रात भर ताँबे के बर्तन में पानी रख कर सुबह पी सकते हैं
#6 पानी को खाना खाने से ठीक पहले और खाना बाद में ना पिये क्योंकि पेट में उत्पन्न अग्नि कमजोर हो जाती हैं जहां पेट के अग्नि को पाचन क्षमता कहा जाता है अगर आप खाना खाने से ठीक पहले या बाद में पानी पी लेते हैं तो पेट में उत्पन्न अग्नि शांत हो जाती है फिर से अग्नि प्रज्वलित होने में समय लगता है इसलिए खाना खाने से एक घंटा पहले और एक घंटा बाद पानी पीना चाहिये।
#7 ज्यादा पानी पीने से हानि होती है मनुष्य को कितना पानी पीना चाहिए हमने आपको पहले ही ऊपर दिए गए पानी से जुड़े रोचक तथ्य(Interesting facts about water in hindi) में बता दिए हैं
Conclusion
जल ही जीवन है जल के बिना कुछ जिंदगी नहीं हम आशा करते जल को बचाने में आप अपना ठोस कदम जरूर उठाएंगे, हमारे आने वाली पीढ़ियां को जल के ना तरसाये आज कसम खाइए जल को ना बर्बाद होने देंगे ना करेंगे।
हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पानी से जुड़े रोचक तथ्य(Interesting facts about water in hindi) जानकर प्रसन्न होंगे साथ ही आप को पानी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी(Various important information related to water) सीखने को मिली होगी। हम ऐसे ही रोचक तथ्य आपके लिए लाते रहते हैं आप इस पोस्ट को शेयर करके हमारी और हमारी टीम की हौसला बढ़ाएं जय हिंद वंदे मातरम
आपके द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही महत्व पूण एवं उपयोगी हैं।