
भविष्य में जल की समस्या: जल संरक्षण पर निबंध 300 Word | Essay On Water In Hindi
जल संरक्षण पर निबंध | Essay On Water In Hindi
आज के समय में जल की मुश्किल तो है लेकिन यह समस्या भविष्य में एक विकराल रूप धारण कर लेगी। अतः हमें जल को आवश्यकता से अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही हमें इस समस्या को दूर करने के उपाय को हमें अभी से खोज लेना चाहिए.
इसे खोजना क्या है? हमें इस समस्या से निजाज पाने के लिए जल संरक्षण करना होगा जल को जितना हमें जरूरत है उतना ही इस्तेमाल करना जल की बर्बादी ना करें क्योंकि यह कष्ट भविष्य में बहुत बड़ा संकट बनने वाला है।
Read More: पानी से जुड़े रोचक तथ्य | जल ही जीवन हैं पानी का महत्व | Interesting Facts Related To Water in Hindi
जहां पर पर्याप्त मात्रा में जल पाया जाता है वहां के लोग जल की बर्बादी करते हैं जल का दुरुपयोग करते हैं आज हमें यह संकल्प लेना है कि हम जल संरक्षण करेंगे और लोगों को भी बताएंगे जल संरक्षण के बारे में जल के महत्व के बारे में क्योंकि जल ही जीवन है जल के बिना जीवन संभव नहीं है।
जल का महत्व
जल हमारे जीवन के लिए सबसे बड़ी जरूरत है आप जानते ही होंगे हम लोग बिना भोजन के 10 से 12 दिन तक जीवित रह सकते हैं लेकिन बिना जल के 4 से 5 दिन तक भी जीवित नहीं रह सकते पृथ्वी पर जल पाया जाता है इसलिए इस कारण से पृथ्वी को अनोखा ग्रह कहते हैं
जल का महत्व इतना है कि अगर पृथ्वी पर जल की समाप्ति हो जाए तो कोई जीव जंतु जीवित नहीं बचेगा पृथ्वी पर 78% भाग जल पाया जाता है लेकिन महासागर में जल खारा होता है केवल 3% ही जल पीने योग्य होता है मनुष्य के लिए जल ही जीवन है और इसलिए मनुष्य को अपने जीवन की रक्षा करने के लिए जल संरक्षण(water conservation) करना चाहिए।
Read More: (Dahej Pratha Par Nibandh) दहेज-प्रथा पर निबंध
जल संरक्षण के उपाय
हमें जल को आवश्यकता से अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए कभी – कभी देखा गया है कि टंकियां खुली रह जाती है और जल बराबर गिरता रहता है जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करना होगा तभी जल संरक्षण संभव हो पाएगा हमें वर्षा के पानी को जमा करना चाहिए जिससे हम बाद में उसे सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें और अपने जीवन को खुशहाल बना सकें कपड़े की धुलाई के लिए पानी को जितना उपयोग हो उतना ही यूज़ करें बेकार में पानी को ना गिराए।
Read More: राष्ट्रीय एकता पर निबंध प्रस्तावना सहित हिंदी में
जल के बारे में कुछ विशेष बातें
- जल का रासायनिक नाम H2O है इसमें हाइड्रोजन के दो आलू और ऑक्सीजन के एक अणु पाए जाते हैं
- पृथ्वी पर 3% जल ही पीने योग्य है और 78% जल खारा है पीने योग्य नहीं है।
- जल से विद्युत का उत्पादन होता है जो मनुष्य के जीवन को आसान बना देता है
- जल दो प्रकार का होता है मीठा जल और खारा जल।
- जल ही जीवन है यह मंत्र सारे मनुष्य को लेकर चलना चाहिए तभी जल संरक्षण(water conservation) संभव है
- जल के बिना कृषि की कल्पना भी बेकार है बिना जल के फसल नहीं हो सकती
- सभी प्रकार के घरों के कामों में आवश्यकता से अधिक जल का उपयोग नहीं करना चाहिए
निष्कर्ष(conclusion)
हमने तो आपको जल के महत्व के बारे में बता ही दिया है अब हम कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि उसके आगे आप खुद ही समझदार हैं एक कहावत कही गई है समझदार के लिए इशारा ही काफी है इसलिए आज हमको संकल्प लेना है कि हम लोगों को जागरूक करेंगे जल संरक्षण(water conservation) को लेकर और अपने जीवन को सफल बनाएंगे अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो शेयर जरूर कीजिएगा और सब्सक्राइब करना मत बोलिएगा जिससे आपको हमारी नई अपडेट मिलती रहे तब तक के लिए धन्यवाद।
superb page
faultless post