Chandrayaan 3 launch: भारत का मिशन चंद्रयान -3 का सफलतापूर्वक लॉन्च पूरा किया गया, इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा और जिसकी तारीख 23 अगस्त या 24 अगस्त को हो सकता है.
चंद्रयान-3 मिशन पर लगने वाला खर्चा
आप को बता की चंद्रयान-3 के मिशन का कुल खर्चा करीब 615 करोड़ रुपये है. Indian Express से मिली ख़बर के मुताबिक, जनवरी 2020 में इसरो के तत्कालीन चेयरमैन के सीवन ने बताया था कि लैंडर रोवर और प्रोपल्सन मॉड्यूल पर 250 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा और लॉन्च सर्विस पर 365 करोड़ रुपये का खर्चा होगा
अगर यह मिशन सफल रहता है तो अपना भारत अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद चांद पर कदम रखने वाला चौथा देश बन जाएगा. हालांकि अमेरिका और सोवियत यूनियन का मिशन सफल होने से उनका स्पेसक्राफ्ट कई बार क्रैश हुआ था।
अब तक चीन एक मात्र ऐसा देश है जिन्होंने चांग-3 (Chang’e 3) मिशन 2013 के तहत अपने पहले ही प्रयास में ही सफलता हासिल की थी. और चांद पर कदम रखा