Sawan 2023 इस बार सावन दो महीने का हैं, आज दिनांक 4 जुलाई 2023 से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा संयोगवश इस बीच मलमास भी पड़ेगा जो कि 18 जुलाई से प्रारंभ होकर 16 अगस्त तक रहेगा यह संयोग 19 साल बाद बन रहा हैं
Sawan Somvar 2023: इस सावन माह के सोमवारी व्रत मलमास के चलते दो चरणों/भागों में संपन्न होंगे. पहला चरण 4 जुलाई से 17 जुलाई तक रहेगा, 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेंगे, दूसरा चरण मलमास के बाद पुनः 17 अगस्त तक संपन्न होंगे।
आप को बता दे कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों मास को मिलाकर यानि अधिक मास के चलते इस बार सावन दो महीने यानी 56 दिन का है। लेकिन यह भी जान ले श्रावण मास यानी सावन माह में होने वाले अनुष्ठान दो चरणों में समर्पित होगे. जिसमें पहले के 15 दिनों के कृष्ण पक्ष में मान्य होगा और दूसरा 15 दिनों के शुक्ल पक्ष मान्य होंगे। यहीं दो चरणों में होने वाले सोमवारी व्रत और पूजन अनुष्ठान ज्यादा मान्य होंगे।
Sawan Somvar Date 2023 List । कब-कब रखें सावन माह में सोमवारी व्रत लिस्ट
Sn | सावन सोमवारी 2023 | दिनांक | तिथि |
---|---|---|---|
1. | सावन का पहला सोमवार | 10 जुलाई, 2023 | अष्टमी |
2. | सावन का दूसरा सोमवार | 17 जुलाई, 2023 | अमावस्या |
3. | सावन का तीसरा सोमवार | 24 जुलाई 2023 | षष्ठी |
4. | सावन का चौथा सोमवार | 31 जुलाई 2023 | त्रयोदशी |
5. | सावन का पांचवां सोमवार | 7 अगस्त, 2023 | सप्तमी |
6. | सावन का छठा सोमवार | 14 अगस्त, 2023 | सप्तमी |
7. | सावन का सातवां सोमवार | 21 अगस्त, 2023 | नागपंचमी |
8. | सावन का आठवां सोमवार | 28 अगस्त 2023 | द्वादशी |